Posts

Showing posts with the label समोसा_जलेबी

अथ श्री समोसा-जलेबी कथा

Image
  सोशल मीडिया पर चर्चित कहानी है। विदेश से एक आदमी भारत आया था। वह यहां से जलेबी ले गया। जलेबी उसे इस मामले में चौंका रही थी कि इसके अंदर रस कैसे भर गया? अपने देश में जाने के बाद उसने यह मिष्ठान्न लोगों के सामने रखा और अपनी जिज्ञासा भी। वहां मौजूद एक शख्स ने अपने बैग में रखे बॉक्स से समोसा निकाला और कहा कि कई साल पहले मैं इसे ले आया था यह जानने के लिए कि इसके अंदर आलू कैसे भर गया? इसका समाधान तो निकला नहीं और तुम नया रायता फैला दिए। किस्सा कोताह यह कि समोसा और जलेबी दुनियाभर के लिए हैरतअंगेज प्रॉडक्ट रहे हैं। इनके जन्मस्थल को लेकर आज भी मतभेद रहा है। अब दुनिया के इन नौवें और दसवें आश्चर्य को किसी की नज़र लग गई। अच्छा, आप ही बताइए, आदमी कब मोटाता है? जाहिर है जब वह सुख-चैन से होगा और आर्थिक रूप से समृद्ध तभी यह गौरव हासिल कर सकेगा। कुछ दिलजले पता नहीं किस रिसर्च का नतीजा लेकर आ गए कि भारत मोटे लोगों का देश होता जा रहा है और इसकी जड़ में ये दोनों खाद्य पदार्थ हैं। अरे भाई, हम अकालग्रस्त क्षेत्र के लगते रहें, तभी आपकी आत्मा प्रसन्न रहेगी? आप तो समोसा और जलेबी के लिए सिगरेट की डिब...