Posts

Showing posts with the label राजस्थान का रण - अशोक गहलोत - सचिन पायलट

राजस्थान के रण में छाते रहे हैं 'बाहरी'

राजस्थान की राजनीति में बाहर से गए लोग जब-तब जलवा दिखाते रहे हैं। सचिन पायलट प्रकरण भी इसी का उदाहरण है। सचिन पायलट का परिवार मूल रूप से ग्रेटर नोएडा, यूपी के वैदपुरा गांव का रहने वाला है। इनके पिता यहां से राजस्थान गए और वहां की राजनीति में खुद को स्थापित किया। विधानसभा के पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जब सरकार में वापसी की तो उसका काफी श्रेय सचिन पायलट के राजनीतिक प्रबंधन को दिया गया। उसके अगले साल लोकसभा चुनाव हुए और सीएम अशोक गहलोत ( जो वहां के मूल निवासी हैं) के बेटे जोधपुर सीट से चुनाव हार गए। हालिया राजनीतिक उठापटक में अशोक गहलोत जिस नेता के सहारे गुर्जर वोटों के प्रति आश्वस्त होने की कोशिश कर रहे हैं, वह जोगिंदर अवाना भी नोएडा, यूपी के हैं। वह नोएडा की राजनीति में सक्रिय रहे और फिर राजस्थान की नदबई सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीत गए। कहा जाता है कि बाद में जब बसपा के विधायकों को कांग्रेस ने अपने में समाहित कर लिया तो उसमे जोगिंदर अवाना की बड़ी भूमिका थी। इससे पहले 2014 में बीजेपी ने लोकसभा की सभी 25 सीटें जीती थी। उसका श्रेय बीजेपी की तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे को भी जाता...