Posts

Showing posts with the label Delhi metro_DMRC_दिल्ली मेट्रो

फिर दौड़ने लगी जापानी गुड़िया

Image
25 दिसम्बर 2002 को जब दिल्ली में मेट्रो चली तब शाहदरा के फ़ोटो और वीडियो फुटेज मीडिया में आये थे लोग किस तरह इसे देखने के लिए पागल हुए जा रहे हैं। आज पांच महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद मेट्रो चलने लगी। दिल्ली मेट्रो ही नहीं, बल्कि गुड़गांव की रैपिड मेट्रो और ग्रेटर नोएडा जाने वाली एनएमआरसी की मेट्रो भी। दो पालियों में मेट्रो चलने लगी है। जैसे मेट्रो फेज वाइज शुरू हुई थी वैसे ही इस लंबे ब्रेक के बाद भी यह फेज वाइज ही चलेगी। पहला मौका मिला है गुड़गांव वाली यलो लाइन को। कलकत्ता मेट्रो अपना वास्ता 1992 में ही मेट्रो से पड़ चुका था। कलकत्ता मेट्रो जो तब कालीघाट से धर्मतल्ला तक चलती थी। बीच में मैदान स्टेशन है, जहां से विक्टोरिया मेमोरियल जाया जाता है। मैदान छोटा स्टेशन है, जहां से हमलोग मेट्रो पकड़ते थे तब मेट्रो का टिकट रेलवे के पुराने टिकटों की तरह होता था। एंट्री पॉइंट पॉइंट पर ही टिकट चेक होते थे और टिकट चेकर उसे हैंड हेल्ड मशीन से प्रेस करता था और टिकट M के आकार में थोड़ा सा कट जाता था। किसी-किसी स्टेशन पर AFC गेट जैसा भी होता था, लेकिन वह दिल्ली मेट्रो से बिल्कुल अलग था। उसमें टिकट...