दोमुंहापन
कुछ साल पहले एक रिसर्च आई थी। उसके मुताबिक जो लोग सार्वजनिक जगहों पर महिला सम्मान के ज्यादा पैरोकार दिखते हैं वे दरअसल ऐसे होते नहीं। ऐसे अधिकतर लोग एकांत में महिलाओं से अलग अपेक्षा रखते हैं। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार दावा करते हैं कि घर से निकलने से पहले वे अपनों पत्नी के पैर छूते हैं। तरुण तेजपाल पर जब लिफ्ट में महिला सहकर्मी से गलत काम करने का आरोप लगा तब वह कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न सब्जेक्ट पर आयोजित सेमिनार में लेक्चर देकर लौट रहे थे। ये बात तब एक इंग्लिश अख़बार में छपी थी। दलित कार्ड पिछले हफ्ते बीजेपी सांसद उदित राज ने एक लेख लिखा था। उसमें रियो ओलिम्पिक मेंडल जीतने के बाद पीवी सिंधू की जाति तलाशने की बात कहने के बाद ये लिखा गया कि विनोद कांबली तेंदुलकर से कमतर नहीं थे लेकिन उन्हें कम मौके इसलिए मिले क्योंकि वे दलित थे। यानी सचिन तेंदुलकर को गैर दलित होने का फायदा और कांबली को दलित होने का नुकसान उठाना पड़ा। सेक्स स्कैंडल की बात सामने आने के बाद संदीप कुमार की तत्काल प्रतिक्रिया यह थी कि दलित होने के कारण उनके खिलाफ साजिश की गई है। मजबूरी का फायदा संदीप कुमार ...