अपना भी एक कॉलेज था
अपना कॉलेज भी अद्भुत था। नाम महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय और पता चरित्रवन बक्सर। हिन्दू रीति से होने वाली शादियों में एक मंत्र आता है जिसमें क न्या के सुहाग और दांपत्य जीवन के चैत्ररथ वन की तरह हरा-भरा रहने की कामना की जाती है। चरित्रवन इसी चैत्ररथ वन का अपभ्रंश माना जाता है। किस्सा यह भी है कि इसी वन में विश्वामित्र ने राम-लक्षमण को यज्ञ रक्षा के लिए रखा था , जहां राम ने ताड़का का वध किया था। चूँकि यह एक पुण्य क्षेत्र था, लिहाज़ा स्त्री हत्या के प्रायश्चित स्वरुप राम को यहां गंगा किनारे रामेश्वरनाथ की स्थापना कर पूजा करनी पड़ी थी। रामरेखा घाट पर यह मंदिर आज भी विद्यमान है। पहले बक्सर का मुख्तसर परिचय बक्सर, बिहार का वह जिला जहां से गंगा नदी राज्य में प्रवेश करती है।जहां 1539 में शेरशाह ने हुमायूं को परास्त किया था। जहां 1764 में मेजर हेक्टर मुनरो की सेना के सामने भारत की तीन सम्मिलित शक्तियां परास्त हुई थीं। इतिहास की किताबो में इसे बक्सर या कतकौली की लड़ाई के नाम से जाना जाता है। बक्सर, जहां राम ने ताड़का का वध करने के बाद पड़ोसी गांव अहिरौली में गौतम ऋषि की पत्नी अहल्या क...