Posts

Showing posts with the label यूपी चुनाव 2022_UP Election 2022_नरेंद्र मोदी_बनारस में मोदी

यूक्रेन-अफगानिस्तान और यूपी चुनाव का सातवां चरण

Image
बनारस के अस्सी में पप्पू की अड़ी (दुकान) पर मिनी पार्लियामेंट चल रही है। कल प्रधानमंत्री यहां से चाय पीकर जा चुके हैं। इस पार्लियामेंट की खासियत यह है कि यहां मुद्दे के मुताबिक सदन के अध्यक्ष बदलते रहते हैं। चाहे अपनी सीट पर से बोलो चाहे वेल में जाओ, कोई पाबंदी नहीं है। हर-हर महादेव। शंकर जी के त्रिशूल पर बसे इस नगर में भी रूस और यूक्रेन के बहाने लोकल चुनाव और कैंडिडेट चर्चा में हैं। लोग गाजीपुर जिले की एक सीट को यूक्रेन बता रहे हैं और वहां के एक उम्मीदवार को जेलेन्सकी। यूक्रेन की तरह यह प्रत्याशी भी रूस से अलग हुए हैं और अब उसी को आंखें दिखाते हुए लाल-पीले हो रहे हैं। प्रत्याशी के बड़बोलेपन पर लोग मज़े ले रहे हैं और उन्हें मंच से गाने के बोल सुनाते देख दाद दे रहे हैं। लोग बतिया रहे हैं कि इन्हें भी किसी नाटो ने चढ़ा दिया है। अब यह सबकी गर्मी शांत करने की धमकी दे रहे हैं। अगर चुनाव के बाद नाटो कही कमज़ोर पड़ा तो इसका क्या होगा? वैसे भी जो समीकरण है, उसमें इस जेलेन्सकी की सीट जहुआ (भोजपुरी शब्द जिसका अर्थ गड़बड़ाना होता है) रही है।  बनारसियों की निगाह में मऊ जिले की एक सीट अफगानिस्तान हो गई...