चोर को जाने दो, तबला बजाने दो
अक्कड़-बक्कड़ बंबे बो अस्सी-नब्बे पूरे सौ सुई में लागा धागा चोर निकलके भागा चोर को जाने दो तबला बजाने दो तबले में तोते हाथी जी के पोते पिछले दिनों पशुपालन घोटाले की सुनवाई के दौरान जब लालू यादव ने जज से कहा कि हुजूर, जेल में बहुत ठंड लगती है तो सीबीआई कोर्ट के विशेष जज ने छूटते ही कहा कि तबला बजाइये, गर्मी आ जाएगी। नब्बे के दशक में जब इस केस की सुनवाई चल रही थी तब एक अदालत ने फैसले के दौरान कहा था कि जब रोम जल रहा था तब नीरो चैन की बंसी बजा रहा था। नीरो के बारे में कहा जाता है कि जब रोम जल रहा था, तब वह बंसी बजा रहा था। बिहार में एक राजनीतिक कहावत है, रोम पोप का, मधेपुरा गोप का। मधेपुरा से 2004 में लालू यादव और शरद यादव आमने-सामने लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे तब एक जुमला उछला था-रोम पोप का, मधेपुरा किस गोप का? बाद में एक गोप (लालू यादव) पशुपालन घोटाले में फंस गए। हालांकि लालू ने उस चुनाव में शरद को हरा दिया था। बिहार विधानसभा में इस दौरान एक बार लालू यादव ने चारा घोटाले को लेकर हो रहे हो-हंगामे के दौरान कहा था कि कृष्ण भी कहते रहे कि, ‘मैं नहीं माखन खायो’, लेकिन किसी ने ...