Posts

Showing posts with the label record

ओलम्पिक में हम मेडल क्यों नहीं ला पाते

Image
2 नंबर की जर्सी में शिवनाथ सिंह 60 या 70 के दशक की बात है। बिहार के बक्सर जिले के मंझरिया गांव का एक नौजवान शिवनाथ सिंह खाना खाने जा रहा था। घर में नींबू नहीं था। उसने अपनी मां से खाना तैयार कर परोसने को कहा और उतनी देर में वह गांव से दौड़ते हुए बक्सर आया और नींबू खरीद कर दौड़ते हुए घर पहुँच गया। यह दूरी 20 km से अधिक थी। कहा जाता है कि माँ तब तक खाना परोस ही रही थी। शिवनाथ सिंह शिवनाथ सिंह यह किस्सा बक्सर में कई लोग सुनाते हैं । कहानी कितनी सच है पता नहीं। पर शिवनाथ सिंह धावक थे ये सच है। 1976  में कनाडा में हुए ओलम्पिक में शिवनाथ सिंह भारत की तरफ से मैराथन में दौड़े थे और 2 घंटे 16 मिनट और 20 सेकंड में दौड़ पूरी कर 11वे नंबर पर रहे थे। यह नेशनल रेकॉर्ड था। 2 साल बाद जालंधर में शिवनाथ सिंह ने यह दौड़ 2 घंटे 12 मिनट में पूरी की। इन्टरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह नेशनल रेकॉर्ड आज भी कायम है। कनाडा ओलंपिक में 71 लोगों ने ये दौड़ पूरी की थी। तेहरान में हुए एशियन गेम्स में शिवनाथ सिंह ने 10 हज़ार मीटर में गोल्ड जीता था। अब बात मैडल की। यदि 40 साल में हम शिवनाथ ...