Posts

Showing posts with the label बिहार विधानसभा चुनाव2000_राजपुर_Bihar election

राजपुर : फिर निशाने पर लगेगा तीर?

Image
बक्सर जिले की सुरक्षित विधानसभा सीट, जो आमतौर पर समीक्षकों व विश्लेषकों की दिलचस्पी का केंद्र नहीं है। इस बार यह सीट चर्चित है क्योंकि यहां जेडीयू की प्रतिष्ठा फंसी है। जेडीयू यहां हैट्रिक लगा चुका है और यहां से उसने फिर अपने परिवहन मंत्री संतोष निराला को उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने हैं महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ राम जो  पिछले चुनाव में यहां से भाजपा प्रत्याशी थे। तब जेडीयू और राजद का गठबंधन बीजेपी के सामने था। इस बार बंटवारे में यह सीट जेडीयू के हिस्से में चली गई तो वि‌श्वनाथ राम ने नॉमिनेशन के दौरान दिल्ली जाकर कांग्रेस जॉइन की और उम्मीदवार बन गए। यानी महागठबंधन के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं था जिसे वह यहां से उतार सके। कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम ने 11 अक्टूबर को जेपी जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने जेपी को स्वतंत्रता सेनानी बताया लेकिन उस फेसबुक पोस्ट में इमरजेसी का जिक्र नहीं किया है। पोस्टर पर जेपी के साथ-साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियका गांधी के भी फोटो हैं। कांग्रेस पार्टी का सिंबल भी जेपी के फोटो के साथ दिख रहा है। यह एक दुर्लभ संयोग ह...