Posts

Showing posts with the label new year

युवा साल की शुभकामनाएं

Image
सदी के युवा वर्ष का इस्तकबाल और खैरमकदम।तरुणाई का साल होता है सोलहवां और युवापन का अठारहवां। इस हिसाब से 2018 युवा साल हुआ और यह एक सदी में एक ही बार आता है, बिल्कुल जीवन में आने वाले यौवन की तरह। युवा यानी बदलाव की इच्छा का काल यथासिथति वाद का विरोध। हालात को बदलने का माद्दा और इसके लिए मुद्दों का इंतज़ार करने की जरूरत नहीं। रहनुमाओं की अदाओं पर फिदा होने के बजाय खुद समाज को दिशा दिखाने का वक़्त। वैसे सर्द रात जिस तेजी से घनी सफेद चादर ओढ़ती जा रही है उससे लगता है कि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना सुबह एक बार फिर प्रासंगिक रहेंगे : खेतों की मेड़ों पर धूल भरे पांव को कोहरे में लिपटे उस छोटे से गांव को नए साल की शुभकामनाएं