Posts

Showing posts with the label #बिहारचुनाव2020_बक्सर_ब्रह्मपुर

किस पर कृपा करेंगे ब्रह्मेश्वर नाथ?

बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ सबकी मनोकामना पूरी करते हैं। बक्सर जिले के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्र ब्रह्मपुर में यह कहावत आम है। लेकिन चुनाव में तो बाबा सबको जीत दिला नहीं देंगे, जीतेगा तो कोई एक ही। हालांकि चुनाव विश्लेषकों की इच्छा बाबा जरूर पूरी कर देंगे। समीक्षकों के लिए बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कोई माकूल लैब है तो वह है ब्रह्मपुर, जहां वे तमाम एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं और दूसरे-तीसरे चरण के चुनाव के लिए इसका सैम्पल के तौर पर इस्तेमाल भी। आज बात ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र की। राजद ने यह सीट अपने निवर्तमान विधायक शंभू यादव को दी है। राजद को अपने कैडर वोटों और प्रत्याशी के पर्सनल रिलेशन का सहारा है। 2015 के औऱ इस चुनाव में हालात जस के तस हैं। शंभू यादव को बस उन्हें मेंटेन रखना है। इस चुनाव में भाजपा ने अपने हिस्से आई यह सीट मुकेश सहनी की वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) को दी है और सन ऑफ मल्लाह की पार्टी से जयराज चौधरी मैदान में हैं। चुनावी वैतरणी पार करने के लिए ये अपनी जाति और भाजपा के वोटों के सहारे हैं। इसी जाति के अजीत चौधरी जद और राजद के टिकट पर यहां से तीन बार विधायक बन चु...