Posts

Showing posts with the label बिहारविधानसभाचुनाव2020_नीतीश कुमार_सुशील मोदी_दिनारा विधानसभा सीट

डुमरांव का नारा, टारगेट पर दिनारा

Image
आज दोपहर में बक्सर जिले के डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एक चुनावी सभा में कहा कि स्थानीय प्रत्याशी सिर्फ जदयू या नीतीश कुमार की प्रत्याशी नहीं हैं। वह भाजपा की भी प्रत्याशी हैं और नरेंद्र मोदी की भी। हम की भी प्रत्याशी हैं और वीआईपी की भी। सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे। यह सभा नावानगर में हुई जिससे थोड़ा आगे मलियाबाग है और वहां से दिनारा जाया जा सकता है। सुशील मोदी को उम्मीद रही होगी कि उनकी नावानगर में कही गई बात दिनारा तक जरूर पहुंच जाएगी। इससे एक दिन पहले अमित शाह ने भी कहा था कि भाजपा की जदयू से अधिक सीटें आईं तब भी सीएम नीतीश कुमार ही बनेंगे। उन्होंने साफ किया कि चिराग पासवान और लोजपा एनडीए के हिस्सा नहीं हैं। सवाल यह है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को यह बार-बार क्यों कहना पड़ रहा है? बड़े नेता जो भी कह रहे हैं, क्या वह सन्देश नीचे तक नहीं जा रहा? क्या भाजपा के कार्यकर्ता जो बरसों से यह सवाल कर रहे थे कि बीजेपी अपना नुकसान कर नीतीश कुमार को क्यों आगे बढ़ा रही है, क्या उनके हिसाब से इसके उत्तर का समय आ रहा है? इस सवाल का जवाब समझने के लिए बक्सर ...