Posts

Showing posts with the label विधानसभा चुनाव

रोम पोप का, रेवाड़ी किस गोप का?

Image
गुड़गांव के रास्ते जाने पर साबी नदी का यह पुल पार कर ही रेवाड़ी जा सकते हैं बरसों पहले बिहार के मधेपुरा से लालू यादव और शरद यादव चुनाव लड़ते थे और नारा लगता था रोम पोप का, मधेपुरा गोप का। आज हरियाणा के रेवाड़ी में उसी लालू के दामाद चिरंजीव राव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। मतदाता भले मुखर नही हो रहा हो लेकिन खामोश हवाओ से यही सदा सुनाई देती है कि रेवाड़ी किस गोप का? शरद यादव इस बार कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं।  जहां मैं खड़ा हूं, उसके पीछे साबी नदी के बहाव क्षेत्र के अवशेष हैं। राजस्थान से निकलकर रेवाड़ी की सरहद से होकर गुजरने वाली साबी नदी 40 साल से सूखी है। कभी यह नदी बरसात में लबालब रहती थी। कांग्रेस को देखें तो उसकी हालत साबी नदी जैसी हो रही है। लगातार 5 बार यहां से जीतकर मंत्री बने कैप्टन अजय यादव विधानसभा के पिछले चुनाव में तीसरे नम्बर पर चले गए थे। फिर वह मई में हुआ लोकसभा का चुनाव भी हारे। चिरंजीव राव इन्हीं के बेटे हैं। राजस्थान से बहकर रेवाड़ी आने वाली साबी नदी सूख चुकी है। क्या राजस्थान विधानसभा से कांग्रेस के विजय की जो हवा बही थी, कांग्रे...

राजस्थान का रण

राजस्थान के राज और तख्तो ताज के लिए वोटिंग जारी है। नतीजे रफ्ता रफ्ता evm में फीड हो रहे हैं। कहीं कहीं evm टें बोल रही हैं और लोग या तो घण्टों वेट कर रहे हैं या बैरंग लौट रहे हैं। वै...

यूपी में पेट तक पहुंची नाक की लड़ाई

Image
 हाल में आए चुनावी नतीजों ने दो मुहावरों को अपडेट किया। अब इन्हें यू कहा जायेगा 1.खिसियानी बिल्ली ईवीएम नोचे 2.अरमानों पर झाड़ू फिरना खैर, 1995 में बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ था। नीतीश कुमार, जॉर्ज फर्नांडिस और शरद यादव जैसे नेता जनता दल से अलग होकर 1994 में समता पार्टी बना चुके थे। मंडल कमीशन वाले हंगामे में लालू हीरो और विलेन दोनों बन चुके थे। जातिगत कमेंट्स चरम पर था। पहली बार बड़े पैमाने पर पैरामिलिटरी चुनाव में लगाई गई। किस इलाके से किसे कितने वोट मिले, इसे गोपनीय रखने के लिए काउंटिंग सेंटरों में एक हौदी बनवाई गई जिसमें सारे बैलेट बॉक्स पलट दिए जाते थे। इसके बाद हुई थी काउंटिंग। और जब नतीजे आये तो लालू अपने सहयोगी दलों के साथ जबरदस्त वापसी कर चुके थे। बिलकुल अभी जैसा माहौल था। लालू के विरोधी उन पर बैलेट बॉक्स बदलने का आरोप लगा रहे थे। कुछ का कहना था कि पोलिंग स्टेशन से स्ट्रांग रूम के रास्ते में ऐसा किया गया तो कुछ के पास ऐसी खुफिया खबरें थीं कि स्ट्रांग रूम की दीवारें तोड़कर बक्से बदल दिए गए। फिर पैरामिलिटरी क्या कर रही थी, इसके जवाब में वे कहते थे कि अफसर बिक...