Posts

Showing posts with the label बिहारचुनाव2020_रामगढ़विधानसभा क्षेत्र_जगतानंद सिंह_योगी आदित्यनाथ

रामगढ़ : जीत या हार, जगता बाबू जिम्मेदार

Image
बक्सर लोकसभा सीट के तहत एक महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र है, रामगढ़। यूपी के सीएम योगी आदित्यचनाथ ने इसी सीट से बिहार में अपने चुनवाी कैंपेन की शुरुआत मंगलवार यानी आज दोपहर से की। यह बक्सर की इकलौती सीट है जो बीजेपी के पास है। अशोक कुमार सिंह यहां से विधायक हैं जिन्होंने पिछली बार राजद के अंबिका सिंह को परास्त किया था। बसपा के पप्पू सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे। रामगढ़ का चुनावी परिदृश्य समझने के लिए 2010 के विधानसभा चुनाव के दौर में चलना पड़ेगा। 2010 में यहां बीजेपी के कैंडिडेट सुधाकर सिंह थे, जो राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह के बेटे हैं और फिलहाल रामगढ़ से ही राजद के कैंडिडेट भी। 2010 में जब वह मैदान में थे तब जगतानंद सिंह ने उनके खिलाफ राजद के तत्कालीन प्रत्याशी अंबिका सिंह का प्रचार किया था।  अंबिका सिंह चुनाव जीते थे, निर्दलीय अशोक सिंह दूसरे और बीजेपी के सुधाकर सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे।  इससे इस सीट पर जगतानंद सिंह के प्रभाव को समझा जा सकता है। जगतानंद सिंह यहां से हर चुनाव जीते हैं, भले ही वह लोकदल के उम्मीदवार हों या जनता दल के अथवा राष्ट्रीय जनता दल के।   ...