Posts

Showing posts with the label यम द्वितीया

यमुना की अकाल मौत

Image
दिल्ली में आईटीओ के पास मृत यमुना यमुना ने अपने भाई यमराज से सभी प्राणियों से मौत का भय खत्म करने या आशीर्वाद मांगा तो यमराज ने इससे इनकार कर दिया। पुनः यमुना ने यह वर मांगा कि भाई दूज के दिन जो यमुना में स्नान करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। इस तरह यमुना ने मानव जाति को अकाल मृत्यु से मुक्ति का प्रयास किया। और बदले में मनुष्यों ने क्या किया? यमुना की ही अकाल मौत का इंतज़ाम कर दिया। कुछ दिन पहले ब्रज 84 परिक्रमा लगा रहे दो श्रद्धालु हरियाणा-यूपी सीमा पर यमुना के जल का आचमन कर अकाल मौत को प्राप्त हो चुके हैं। नमामि गंगे परियोजना भी अभी इसमें प्राण यानी ऑक्सीज़न का संचार नहीं कर सकी है।