Posts

Showing posts with the label बिहारचुनाव2020_सुपौल_बिजेंद्र यादव_जदयू_आनंद मोहन_कोसी

सुपौल : मद्य निषेध मंत्री की सीट पर शराबबंदी का कितना असर?

Image
कोसी बैराज। Photos Sanjay Kumar अब जश्ने जम्हूरियत का फाइनल पैग बचा है यानी बिहार विधानसभा चुनाव में लास्ट राउंड की वोटिंग जो सात नवंबर को है। तीसरे दौर की एक महत्वपूर्ण सीट है सुपौल सदर, जहां से राज्य के मद्य निषेध मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में शराबबंदी का नशा चुनाव परिणाम को किधर ले जाता है, यह इस सीट के रिजल्ट से भी साबित होगा। बिजेंद्र यादव इस चुनाव में जनता दल यू के उम्मीदवार हैं। उनके सामने हैं कांग्रेस के मिन्नत रहमानी। विजेंद्र यादव  इस सीट से 1990 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। 1990 और 1995 में जनता दल के टिकट पर। उसके बाद जेडीयू के प्रत्याशी बनकर। पिछली बार जनता दलयू के दूसरे उम्मीदवारों की तरह इन्हें भी राजद का समर्थन हासिल था और इस बार भाजपा का। चुनाव में सब कुछ वैसे ही है जैसे पहले था लेकिन गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया की हत्या में उम्रकैद काट रहे आनंद मोहन का राजद को समर्थन इस बार इनके चुनावी गणित पर असर डाल सकता है। कांग्रेस उम्मीदवार कितना राजपूत और यादव वोट ले पाते हैं, इसी में उनकी सफलता का पैमाना छिपा है। दूसरी ओर, वि...