यमुना की अकाल मौत

दिल्ली में आईटीओ के पास मृत यमुना
यमुना ने अपने भाई यमराज से सभी प्राणियों से मौत का भय खत्म करने या आशीर्वाद मांगा तो यमराज ने इससे इनकार कर दिया। पुनः यमुना ने यह वर मांगा कि भाई दूज के दिन जो यमुना में स्नान करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। इस तरह यमुना ने मानव जाति को अकाल मृत्यु से मुक्ति का प्रयास किया। और बदले में मनुष्यों ने क्या किया? यमुना की ही अकाल मौत का इंतज़ाम कर दिया। कुछ दिन पहले ब्रज 84 परिक्रमा लगा रहे दो श्रद्धालु हरियाणा-यूपी सीमा पर यमुना के जल का आचमन कर अकाल मौत को प्राप्त हो चुके हैं। नमामि गंगे परियोजना भी अभी इसमें प्राण यानी ऑक्सीज़न का संचार नहीं कर सकी है।

Comments

Popular posts from this blog

सुतल पिया के जगावे हो रामा, तोर मीठी बोलिया

ऐसे सभी टीचर्स को नमन

आज कथा इतनी भयो