Posts

निमिया के डाढ़ मइया...

पिछली सदी की बात है। आज ही की रात थी यानी अष्टमी की। भोजपुरी भाषी इलाके में घर की सबसे बुजुर्ग महिला ' निमिया के डाढ़ मइया लावेली झुलुहवा के झूली झूली ना, मइया गावेली गितिया के झूली झूली ना' गाते गाते झूल रही थी। मइया से ज्यादा शायद नींद का पहरा था। आधी रात हो चुकी थी और अष्टमी की परम्परा के मुताबिक घर का मुख्य दरवाजा खुला था। महिला को तभी आंगन में कोई आकृति दिखी। गीत, 'झूलत झूलत मइया के लगली पियासिया कि चली भइली ना, मलहोरिया दुअरिया कि चली भइली ना' तक पहुंच चुका था। महिला विभोर हो गई। साक्षात मां आंगन में। घर के पुरूष बाहर दरवाजे पर सो रहे थे। सो बहू को जगाया, पोती को भो। सबको मां से आशीर्वाद दिलवाया। गीत वहां तक पहुंच चुका था जब मइया पानी पीने के बाद तृप्त होकर माली की पत्नी से कहती हैं, जैसे तू हमके जुड़ववलु ए मालिन ओइसे, तोहार पतोहिया जुड़ाव के ओइसे। फिर वह आकृति गायब हो गई। महिला की नींद टूट चुकी थी और वह रोमांचित होकर सबको यह घटना सुनने के लिए व्याकुल थी। सुबह डगर बजने के साथ पूजा समाप्त हुई। लेकिन यह क्या, आंगन में रखे सारे बर्तन गायब थे। यह बात साफ हो चुकी थी रात...

जय श्री राम, हो गया काम

इस अंजाम का आगाज़ उसी दिन हो गया था, जब गोरखपुर के वॉर्ड नंबर 68 में बीजेपी की माया त्रिपाठी निर्दलीय नादिरा खातून के हाथों हार गई थीं। गोरखपुर समेत प्रदेश के 12 नगर निगमों में भल...

सुतल पिया के जगावे हो रामा, तोर मीठी बोलिया

Image
जब बधार (खेत) में सरसों और तीसी नई उमंग से गलबहियां करने लगती हैं, जब नीम और पीपल में नए पत्ते आ जाते हैं, जब आम नया मौर पहन लेता है, जब महुए की खुशबू नई मादकता फैलाने लगती है, जब गेहूं और कान की बालियां नए अंदाज में मचलने लगती हैं, जब चना मानों नए हिप्पी कट हेयर स्टाइल में बिंदास झूमने लगता है, जब अनाज के रूप में घर में नई सुख-समृद्धि आने लगती है और परदेसी प्रियतम की याद नए सिरे से सताने लगती है, तब शब्द वेदना में डूबकर फूट पड़ते हैं चैता के रूप में, 'ए रामा पिया परदेसवा' फणीश्वर नाथ रेणु ने अपने चर्चित उपन्यास 'मैला आंचल' में एक चैती का जिक्र किया है, सुतल पिया के जगावे हो रामा तोर मीठी बोलिया'। इसका मतलब यह कि नायक सो रहा है। सुबह हो गई है और कोयल की मीठी तान सुनाई दे रही है। नायिका कोयल पर लानत भेजती है कि उस कूक से उसके पति की नींद खुल जाएगी। फिर? फिर वह उससे अलग होकर अनाज काटने खेतों में चला जाएगा। नायिका यही नहीं चाहती। कुछ लोग यह सवाल उठा सकते हैं कि मुंह अंधेरे खेतों में जाने की क्या जरूरत है? थोड़ा रुककर भी तो जा सकता है। जो लोग दरअसल खेती के बारे में...

तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं

बुझ चुका है तेरे हुस्न का हुक्का, ये हमारी वफ़ा है कि गुड़गुड़ाये जाते हैं लेकिन सवाल है कि कब तक? बंगाल और त्रिपुरा में हुक्का बुझ चुका है। चि, लाम और मीन यानी चिलम के सारे पार्ट ...

कैसी बरात सजाई है जटाधारी ने!

शंकर और राम, इन दोनों की बरात कई मायने में अलग थी। राम की बरात में दूल्हा नहीं था। न घुड़चढ़ी हुई थी न परिछावन। दूल्हा जनकपुर नें बरातियों को मिला था। मानस में लिखा है, रामहिं दे...

मेले के झरोखे से

Image
2018 हम खुदा के कभी काइल न थे उनको देखा तो खुदा याद आया गाड़ियां अपनी समझ में कम आती हैं। और उसके अभिजात्य फीचर्स तो सुनकर बोर हो जाता हूँ। डेढ़ इंच ज्यादा गहरी डिक्की, 2 सेंटीमीटर ज्यादा पुशबैक, पौन इंच और हैवी स्टीयरिंग, टायर की ग्रिप अधिक, समझ में नहीं आती। फिर भी ऑटो एक्सपो में चला जाता हूँ। वहां सुकून मिलता है कि मैं अपनी प्रजाति का इकलौता प्राणी नहीं हूं। लेकिन जब हार्ले डेविडसन की टैक्सी को देख तो लगा, गुरु, यह तो कुछ पहचान वाला मामला बन रहा है। 1903 की इस कम्पनी ने 1942 में यह वाहन बनाया था। थोड़ा जोर डालने पर और याद आया, अरे यह तो फटफट है, जो 90 के दशक तक पुरानी दिल्ली में चलता था, फटफट की आवाज़ करते हुए। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और चांदनी चौक इलाके में जिधर से फटफट गुजरता था, लोगों की आंखों में आंसू आ जाते थे। किसी प्यार की वजह से नही, उससे निकलने वाले धुएं की वजह से। ये वाहन यमुना पारकर गांधीनगर तक जाते थे। फव्वारा चौक से कनॉट प्लेस स्थित रिगल सिनेमा तक भी जाते थे  या वाहन और सीपी जानेवालों में इनका खासा क्रेज था। यह भी कहा जाता था कि कुछ लोगों ने बुले...

Goa ने कहा, we r made 4 each other समझे

Image
और फाइनली जब टूर खत्म हुआ तब सागर की लहरों ने, हमें देखकर रेत में छिपते केकड़ों ने, समुद्र के उस पर डूबते सूरज ने,  फ्रांसिस और पीटर ने, प्रिंसिया और मारिया ने, club mahindra ने, varca विलेज के खेतों ने, झोंपड़ीनुमा दुकानों ने और एटीएम तक पैदल ले जाने वाले दो किमी लंबे रास्ते ने मानो कहा, अब्बी तुम जा रहा है लेकिन तुम फिर आना। GOA का मतलब समझो- go यानी अभी जाओ और आ यानी फिर आना। मैं तुम्हें फिर से एनर्जी से भर दूंगा। में तुम्हारी वो मिडल क्लास हेज़िटेशन हमेशा के लिए दूर कर दूंगा, जिसके चलते तुम बियर की बोतल हाथ में लेने के बाद इधर-उधर झांकते हो कि कहीं कोई तुम्हें देख तो नहीं रहा। मैं तुम्हारे अंदर इतना आत्मविश्वास भर दूंगा कि तुम खुलेआम अपने पार्टनर की कमर में हाथ डालकर सागर की रेत पर और मडगांव बाजार में घूमोगे। मैं तुम्हें कभी ये सोचकर परेशान नहीं होने दूंगा कि यार क्या पहनूं, आज मेरे पास कोई धुली शर्ट नहीं, सिर्फ स्लीवलेस बनियान है। में तुम्हें कभी बोर नहीं होने दूंगा, तुम सिर्फ मेरा लहरों पर मचलना देखते रहो। अगली बार तुम जब भी आएंगा, हम तुम्हें कोई और नई चीज दिखाएंगा। मैं कोंकणी...