SSR का फरीदाबाद कनेक्शन
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अब सीबीआई के पास है। इस केस में मुंबई पुलिस की किरकिरी हो रही है, कई सवाल उठ रहे हैं। एक अजीब संयोग यह है कि सुशांत सिंह राजपूत का धीरे-धीरे फरीदाबाद कनेक्शन बन गया है।
सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल फरीदाबाद में पुलिस कमिश्नर के पद पर हैं। सुशांत के पिता भी आज कर उन्हीं के पास रह रहे हैं। बीच में यह भी चर्चा आई कि सुशांत का डॉगी फज भी उनके साथ फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर के आवास पर ही है। 19 अगस्त को सुशांत केस जब सीबीआई को सौंपने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया, तब उनके पिता केके सिंह ने फरीदाबाद से ही एक मैसेज जारी किया था।दूसरी ओर मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह हैं। परमबीर सिंह मूलरूप से फरीदाबाद के पावटा गांव के रहने वाले हैं और फरवरी में मुंबई पुलिस के चीफ बने थे। परमबीर सिंह तेज-तर्रार अफसर माने जाते हैं लेकिन सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस की विश्वसनीयता पर मीडिया में सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में परमबीर सिंह ने मीडिया को बताया था कि पहले सुशांत के परिवार ने किसी पर कोई शक नहीं जताया था।
Comments